अगर आप बजट में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Motorola G86 5G आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें पावरफुल फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ दोनों मिलती है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Motorola G86 5G में 6.67 इंच का FHD+ P-OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 1220 × 2712 पिक्सल है। 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass प्रोटेक्शन इसे ज्यादा टिकाऊ और स्मूद बनाते हैं।
प्रोसेसर और बैटरी
इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Octa-core प्रोसेसर है जो Android v15 पर काम करता है। 6720mAh की बड़ी बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, जो लंबे समय तक चले और जल्दी चार्ज हो जाए।
कैमरा सेटअप
Motorola G86 5G में डुअल रियर कैमरा है — 50MP वाइड एंगल मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा। फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है, जो साफ तस्वीरें लेता है।
कीमत और उपलब्धता
यह स्मार्टफोन Flipkart पर 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ ₹15,999 से खरीद सकते हैं। यह प्राइस इस फीचर लिस्ट के हिसाब से किफायती और बढ़िया विकल्प है।