Vivo का नया प्रीमियम 5G स्मार्टफोन Vivo X90 Pro 5G उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है जो स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और लक्ज़री लुक चाहते हैं। यह फोन कई मायनों में iPhone को टक्कर दे सकता है।
फोन में 6.78 इंच की फुल HD+ AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है। 120Hz की रिफ्रेश रेट गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर बनाती है।
Vivo X90 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है, जो एंड्राइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 12GB RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज विकल्पों के साथ यह फोन मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग में सक्षम है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है। मुख्य कैमरा 50MP का है, इसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP जूमिंग लेंस है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा है जो बेहतर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव देता है।
फोन में 4870mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देती है। साथ ही 50W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी उपलब्ध है।
कुल मिलाकर Vivo X90 Pro 5G एक प्रीमियम स्मार्टफोन है जो कैमरा, परफॉर्मेंस और डिजाइन तीनों में अच्छा प्रदर्शन करता है।