TVS Jupiter 125 2025 – ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 33L बूट स्पेस के साथ: शहर की सवारी का स्मार्ट साथी

TVS Jupiter 125 2025 मॉडल बजट में एक दमदार और पावरफुल स्कूटर है, जो खासतौर पर शहर में आरामदायक और स्मार्ट राइडिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह स्कूटर अपने नए लुक और नए फीचर्स के साथ बाजार में मौजूद है।

इसके प्रमुख फीचर्स में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED हेडलाइट, LED इंडिकेटर, USB चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सीट के नीचे 33 लीटर का बूट स्पेस, फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक शामिल हैं। ट्यूबलेस टायर से सुरक्षा और स्थिरता मिलती है।

इंजन 124.8cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर है, जो 8.15 PS की पावर और 10.5 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। CVT गियरबॉक्स के साथ यह स्कूटर लगभग 50-57 kmpl तक माइलेज देती है।

कीमत की बात करें तो TVS Jupiter 125 2025 का एक्स-शोरूम प्राइस ₹75,600 से शुरू होता है और ऊपर के वेरिएंट्स ₹86,400 तक जाते हैं, जो इसे बजट में एक आकर्षक स्कूटर बनाता है।

Leave a Comment